कानपुर: DCP ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने की RTC योजना की समीक्षा, 14 रूट पर ट्रैवल टाइम में कमी`
कानपुर, 25 जून 2026 शहर को जाम से राहत देने के लिए चलाई जा रही "सुगम यातायात योजना - Reducing Traffic Congestion RTC Scheme" की आज मासिक समीक्षा हुई। पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में यातायात भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। ये समीक्षा DG परिपत्र संख्या 23/26 दिनांक 07.04.2026 के दृष्टिगत की गई।
➡️14 रूट, 16 रूट मार्शल तैनात
गोष्ठी में DCP ट्रैफिक ने बताया कि RTC Scheme के अंतर्गत शहर के चिन्हित 14 प्रमुख रूटों पर कुल 16 रूट मार्शलों की तैनाती की गई है। ये रूट मार्शल पीक ऑवर्स में यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रभावी मॉनिटरिंग के कारण शहर के विभिन्न व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक दबाव में कमी दर्ज की गई है और अधिकतम ट्रेवल टाइम में भी कमी आई है।
➡️5 E के सिद्धांत पर काम*
श्री रवीन्द्र कुमार ने सभी रूट मार्शलों को सख्त निर्देश दिए:
1. प्रत्येक चिन्हित चौराहे/तिराहे पर तैनात रूट मार्शल यातायात संचालन पर सतत निगरानी रखें।
2. पीक ऑवर्स में विशेष सतर्कता बरतते हुए जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए।
3. अवैध पार्किंग, अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
4. आमजन को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराने हेतु सभी अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें।
5. सभी कार्य "5 E के सिद्धांत" पर किए जाएं।
DCP ने कहा कि RTC Scheme का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से अधिकतम राहत प्रदान की जाए।
*रिपोर्ट: सत्य का असर समाचार पत्र*
*संवाददाता: [पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह]
संपर्क सूत्र 9956834016
*Title Code: UPHIN-48963*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें